फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shobhaa De in trouble for tweet against Maharashtra govt

शोभा डे पर शिवसेना का हमला, कहा बुर्के में रहना पड़ता

Thu, 09 Apr 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Shobhaa De in trouble for tweet against Maharashtra govt

महराष्ट्र सरकार की आलोचना करने पर शिव सेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए शोभा डे पर निशाना साधा है। शोभा के विवादित ट्वीट के अगले ही दिन गुरुवार को सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है एक ऐसी मराठी महिला जो इस मराठी धरती में पैदा हुई है और उसके मुख से ऐसी बातें निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


सामना ने शोभा पर तीखा हमला करते हुए लिखा है आप सरकार के फैसले को दादागिरी बता रहीं हैं। हम आपको बताते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अगर अपने समय में दादागिरी नहीं की होती, बाला साहेब ठाकरे ने दादागिरी नहीं की हाती तो उनके दादा और उनके बच्चों को पाकिस्तान में पैदा होना पड़ता।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शोभा डे को पेज-3 टाइप की पार्टियों में बुर्का पहनकर जाना पड़ता। शोभा डे ने जो बयान दिया है वह मराठी संस्कृति का अपमान है। मराठी लोगों का अपमान है। यहां तक की हमारी सभ्यता का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में शोभा डे

Shobhaa De in trouble for tweet against Maharashtra govt

इससे पहले सिनेमा घरों और रंगमंचों में प्राइम टाइम में मराठी फिल्में दिखाए जाने को लेकर महाराष्ट्र सरकार के फैसले का विरोध करने पर चर्चित उपन्यासकार शोभा डे के खिलाफ शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने उनके खिलाफ विधानसभा में नोटिस दिया है।

प्रताप सरनाइक ने नोटिस में कहा है कि शोभा डे ने सरकारके फैसले का अपमान किया है। बुधवार को शोभा डे ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस को तानाशाह बताया था।

शोभा डे ने अपने ट्वीट में कहा कि देवेंद्र डिकटैटवाला, फिर फणनवीस का वही फैसला, बीफ बैन के बाद अब फिल्मों पर बैन। यह महाराष्ट्र की भावना नहीं है हम सब महाराष्ट्र को प्यार करते हैं। नाको! नाको! ये सब रोको।

सरकार के फैसले को डे ने बताया 'दादागिरी'

Shobhaa De in trouble for tweet against Maharashtra govt

शोभा डे ट्वीट कर सरकार के फैसले को दादागिरी बताया। डे ने कहा, 'मुझे मराठी फिल्मों से प्यार है ‌लेकिन यह निर्णय लेने का अधिकार कि मुझे कौन सी फिल्म देखनी चाहिए मेरे पास होना चाहिए। यह सब कुछ नहीं है ‌लेकिन दादागिरी है।'

शोभा डे के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस का अपमान बताते हुए शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने कहा है कि डे ने मराठी लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। विधायक सरनाइक ने नोटिस के जरिए मांग की शोभा डे अपने ट्वीट पर माफी मांगे नहीं तो सदन के उनके खिलाफ अपमान करने का प्रस्ताव पारित करेगा।

सरनाइक के इस नोटिस पर पर शोभा डे ने फिर ट्वीट करते हुए कहा है कि क्या अब उनके खिलाफ अपमान के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा? उन्होंने कहा कि वह उन्हें मराठी होने पर गर्व है और उन्हें मराठी फिल्मों से हमेशा प्यार रहा है, है और रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed