फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shobha of delhi found bajrangi bhaijan

दिल्ली की शोभा को मिला ‘बजरंगी भाईजान’, पढ़िए पूरी कहानी

Wed, 05 Aug 2015 01:03 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
shobha of delhi found bajrangi bhaijan

अलीगढ़ के धौर्रा इलाके में एक भिखारी युवक दिल्ली के हैवतपुर इलाके की शोभा यादव नाम की किशोरी के लिए ‘बजरंगी भाईजान’ बनकर मदद के लिए आगे आया।

विज्ञापन


इस युवक की मदद से तीन माह से भटक रही किशोरी को एक घर में मदद मिली और मंगलवार शाम उसे क्वार्सी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अब पुलिस चाइल्ड लाइन की मदद से उस किशोरी के परिवार तक पहुंचने को प्रयासरत है।
विज्ञापन


किशोरी ने जो कहानी बताई, उसके अनुसार उसके पिता करन सिंह की मौत हो चुकी है। करीब तीन माह पूर्व उसे एक महिला यहां स्टेशन पर ले आई।

चाट वाले ने मनचलों से बचाया

shobha of delhi found bajrangi bhaijan

इसके बाद वह राजघाट तक गई। वहां कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की तो एक चाट वाले ने मदद की और चाट वाला उसे अपने घर ले आया। मगर वहां चाट वाले की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की।

वहां से शोभा भाग आई। यहां सोमवार दोपहर वह एक पेड़ के नीचे बैठी थी। तभी एक भिखारी युवक की मदद से एएमयू के सेवानिवृत्त अख्तर हुसैन के घर पहुंच गई।

वहां से मंगलवार को मानव उपकार को सूचना दी और मानव उपकार के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी की खबर पर क्वार्सी पुलिस पहुंची। अब पुलिस ने उसके परिवार की खोज के प्रयास के लिए चाइल्ड लाइन की मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed