फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shobha Dey say dictator to Fadanvis.

शोभा डे ने फडणवीस को बताया तानाशाह, गरमाई सियासत

Thu, 09 Apr 2015 02:32 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Shobha Dey say dictator to Fadanvis.

मुंबई के मल्टीप्लेक्स थिएटरों में प्राइम टाइम (शाम 6 से 9) के दौरान मराठी फिल्में दिखाने के सरकारी फरमान के विरोध में लेखिका शोभा डे के ट्वीट से नया विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तानाशाह कह दिया है। इससे मराठी की पैरोकार शिवसेना भड़क गई है। पार्टी के विधायक प्रताप सरनाईक ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में शोभा डे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे दिया।
विज्ञापन


शोभा डे ने सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए पहले ट्वीट किया, 'देवेंद्र डिक्टेटरवाला फडणवीस ने फिर वही किया। पहले बीफ (गोवंश हत्या पाबंदी) और अब मराठी सिनेमा। जिससे मैं प्रेम करती हूं वह यह महाराष्ट्र नहीं है। यह सब रोको।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा ट्वीट आया, 'मुझे कहां और कब मराठी फिल्में देखनी हैं, यह मुझे तय करने दो, तुम्हारी दादागीरी नहीं चाहिए।' इतना ही नहीं उन्होंने मराठी खाद्य पदार्थों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अब मल्टीप्लेक्स में पॉपकार्न नहीं मिलेगा। दही-मिसल और वड़ा-पाव खाओ, प्राइम टाइम में मराठी फिल्में देखो।

जानी-मानी लेखिका के ट्वीट पर हुआ विवाद

Shobha Dey say dictator to Fadanvis.

शिवसेना विधायक सरनाईक ने कहा कि शोभा डे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और मराठी का अनादर किया है। इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव देकर विधानसभा अध्यक्ष से उक्त प्रस्ताव विशेषाधिकार हनन समिति के पास भेजने की विनती की है। इस तरह के अपमानजनक रवैये के लिए शोभा डे को माफी मांगनी चाहिए।

इसके बाद शोभा ने फिर ट्वीट किया कि माफी मांगने के लिए मेरे खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है। कम ऑन, मैं महाराष्ट्रीयन हूं और इसका हमें अभिमान है। मुझे मराठी फिल्मों से प्यार है जो हमेशा रहेगा।

वहीं भाजपा नेता शायना एनसी ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में मराठी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठा रही है। शोभा डे अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed