{"_id":"266bd24a-6f4e-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"shobha-de-wrote-soft-pornography-says-massey","type":"story","status":"publish","title_hn":"'शोभा डे का लेखन सॉफ्ट पोर्नोग्राफी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'शोभा डे का लेखन सॉफ्ट पोर्नोग्राफी'
आगरा/ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के प्रख्यात लेखक रेजिनाल्ड मैसी ने भारतीय लेखक शोभा डे पर पोर्नोग्राफी लेखन का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शोभा डे विशुद्घ साहित्यकार नहीं है। उनकी लेखन शैली में साहित्य की गरिमा के विपरीत हल्कापन झलकता है।
विज्ञापन
सेंट जोंस कालेज में पुस्तक विमोचन के दौरान उन्होंने कहा कि शोभा डे का लेख युवाओं को भ्रमित करने वाला है। लेखकों की नई पौध के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ साहित्यकारों ने प्रभावित जरूर किया है पर उन्हें अभी शब्दों और भाषा पर पकड़ मजबूत बनानी होगी।
विज्ञापन
भारत में अंग्रेजी भाषा पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान अंग्रेजी में है। गांधी, नेहरू भी अंग्रेजी का प्रयोग करते थे तो ऐसे में इसका विरोध क्यों। उन्होंने एक नई जानकारी यह भी दी कि वह 60 के दशक में सेंट जोंस कालेज में बतौर शिक्षक तैनात थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मैसी ने युवा लेखक राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविताओं के संग्रह ‘लव इज अ लॉट ऑफ वर्क’ का लोकार्पण भी किया।