फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shoaib criticised after mocking Pakistan cricket team in Indian comedy show.

शोएब अख्तर ने पाक टीम का उड़ाया मजाक

Wed, 04 Mar 2015 03:50 PM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Shoaib criticised after mocking Pakistan cricket team in Indian comedy show.

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन पर एक टीवी कॉमेडी शो में पाकिस्तानी क्रिकेटरों के मजाक उड़ाने को लेकर आलोचना हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, शोएब अख्तर ने लोकप्रिय कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में हिस्सा लिया। वो भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इस शो में शिरकत के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों को लेकर कई कमेंट्स किये। उनका जमकर मजाक बनाया।
विज्ञापन


बता दें कि ये कॉमेडी शो भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनके मजाक से पाक खिलाड़ियों और अधिकारियों में नाराजगी है। उन्होंने शोएब के बर्ताव के लिए उनकी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर की टिप्पणी

Shoaib criticised after mocking Pakistan cricket team in Indian comedy show.

शोएब के बर्ताव को लेकर खास तौर से सोशल साइट्स यानी फेसबुक और ट्विटर पर पाक नागरिकों ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने शोएब के मजाक पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

वहीं इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश के एक पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम का ऐसा व्यवहार किया। आखिर विदेश में अपनी टीम का मजाक उड़ाकर उन्हें क्या मिला।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने कहा कि मेरी समझ में नहीं आया कि उसने भारतीय चैनल पर पाकिस्तानी क्रिकेट की इतनी आलोचना क्यों की? जैसा कि मैं जानता हूं कि जब वह राष्ट्रीय टीम से खेलता था देशभक्त था।

पाक क्रिकेट बोर्ड के निशाने पर शोएब

Shoaib criticised after mocking Pakistan cricket team in Indian comedy show.

इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और टेस्ट खिलाड़ी रहे इजाज बट्ट ने इसे निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि शोएब टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी रहे हैं और काफी समय तक पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी हैं। हमें उनसे ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।

पाकिस्तान के बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों की भारतीय टीवी चैनलों में खासी मांग है। इनमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक हों या फिर वसीम अकरम, रमीज राजा और शोएब अख्तर, सभी विभिन्न चैनलों में कमेंटेटर के तौर पर, क्रिकेट विशेषज्ञ के तौर पर देखे जा रहे हैं।

शोएब को लेकर पहले भी विवाद सामने आया था जब भारतीय टीम से पाकिस्तान हारी थी। उस समय शोएब ने पाकिस्तान टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक पर टिप्पणी करते हुए उन्हें 'डरपोक' और 'मतलबी' करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed