{"_id":"59e7ae3af2e98398c236d7e018180608","slug":"sho-and-two-policemen-killed-in-maoist-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मी शहीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सली हमले में एसएचओ समेत दो पुलिसकर्मी शहीद
ब्यूरो/रायपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में सोमवार को गश्त कर रही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में एक एसएचओ और एक सहायक कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट समेत अन्य छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, घटनास्थल के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है। आईजी (खुफिया विंग) दीपांशु काबरा ने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों के समूह ने बांदे पुलिस स्टेशन के तहत परलकोट गांव में गश्त कर रही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसमें बांदे पुलिस स्टेशन के एसएचओ अविनाश शर्मा और सहायक कांस्टेबल सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीएसएफ के तीन कर्मचारियों समेत अन्य छह सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। घायलों में असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन