फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivshena members Put ink on Sudheendra Kulkarni

सुधींद्र कुलकर्णी के आयोजन पर शिवसेना ने लिया अपना विरोध वापस

Mon, 12 Oct 2015 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Oct 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
shivshena members Put ink on Sudheendra Kulkarni

फॉरेन पॉलिसी थिंक टैंक ऑब्जर्वर एंज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर स्याही पोतने के बाद उपजे विरोध और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के हस्तक्षेप के बाद शिवसेना ने अपना विरोध वापस ले लिया है।

विज्ञापन


शिवसेना के विधायक सुनील शिंदे के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान कहा है कि सुधींद्र के खिलाफ वो अपना विरोध वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के संयोजक सुधीद्र कुलकर्णी के चेहरे पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने काली स्याही पोत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शीद की किताब 'नाइदर ए हॉक, नॉर अ डव' का विमोचन आज मुंबई में होना है। इस घटना के बाद कुलकर्णी ने कहा था कि 'हम डरने वाले नहीं है। हम यह कार्यक्रम करेंगे।'

हुआ भारी विरोध

shivshena members Put ink on Sudheendra Kulkarni

वहीं पाक के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद ने कहा भी इस तरह के प्रदर्शन पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा था कि  कि 'मैं यहां बैठने नहीं आया हूं और हम यह कार्यक्रम अवश्य करेंगे।'

इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उद्धव अपने गुंडो को काबू में रखे। वहीं शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि यह बहुत ही हल्की प्रतिक्रिया है। इस घटना की जानकारी के बाद भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस तरह के विरोध को गलत बताया।

कुलकर्णी फॉरेन पॉलिसी थिंक टैंक ऑब्जर्वर एंज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। कुलकर्णी 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के साथ भी रहे हैं। कुलकर्णी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के भाषण भी लिखते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed