फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivsena targets Narayan Rane after wining bypoll.

'मातोश्री में घुसने की हिम्मत की तो दफना देंगे'

Thu, 16 Apr 2015 10:23 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Shivsena targets Narayan Rane after wining bypoll.

बांद्रा पूर्व विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत से शिवसेना काफी उत्साहित है। बृहस्पतिवार को शिवसेना ने कांग्रेस उम्मीदवार नारायण राणे पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आवास मातोश्री है और राणे ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार शिवसेना को उनके घर में चुनौती दी थी। अब विजय हासिल करने के बाद शिवसेना ने कहा कि जो भी ठाकरे के आवास मातोश्री के आंगन (बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र) में घुसने की हिम्मत करेगा उसे दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा है कि अगर राणे तीसरी बार चुनाव लड़ते हैं तो इससे भी ज्यादा अंतर से हारेंगे। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि यह चुनाव उन लोगों के लिए सबक है जो मातोश्री में आने की कोशिश करेंगे। उन्हें माफ नहीं किया जाएगा, बल्कि दफन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण राणे पर साधा निशाना

Shivsena targets Narayan Rane after wining bypoll.

शिवसेना ने कहा है कि यह सीट प्रकाश बाल सावंत के निधन से रिक्त हुई थी। इसलिए उपचुनाव निर्विरोध होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने अहंकारी आदमी को चुनाव में उतारकर जनता के सामने खुद को बेनकाब कर लिया है।

नारायण राणे छह महीने पहले कोंकण के  कुडाल सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। बुधवार को जारी बांद्रा पूर्व उपचुनाव के नतीजे में भी राणे की किस्मत दगा दे गई। शिवसेना की तृप्ति सावंत ने उन्हें 19 हजार मतों के अंतर से हरा दिया।

राणे लड़े, कांग्रेस हारी
नारायण राणे ने अपने अखबार ‘प्रहार’ में संपादकीय के जरिए अपनी हार की भड़ास निकाली है। संपादकीय में लिखा गया है कि राणे लड़े, लेकिन कांग्रेस हार गई।

राणे को विधानसभा पहुंचने से रोकने के लिए कांग्रेसियों ने ही दगाबाजी की। चुनाव प्रचार में कांग्रेस के कई नेता सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए शामिल हुए थे। राणे को पराजित करने में सिर्फ शिवसेना-भाजपा का ही नहीं, कांग्रेस का भी हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed