फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivsena targets Azam Khan on Samna.

आजम के खिलाफ भड़की शिवसेना, बताया 'देशद्रोही'

Wed, 07 Oct 2015 01:46 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
Shivsena targets Azam Khan on Samna.

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान पर शिवसेना ने निशाना साधा है। दादरी कांड को लेकर आजम खान की ओर से की जा रही बयानबाजी और मामले को संयुक्त राष्ट्र ले जाने के बयान पर शिवसेना ने सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


'सामना' में छपे संपादकीय में शिवसेना ने आजम खान पर हमला बोलते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया है। संपादकीय में लिखा गया है कि आजम खान ने घरेलू मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा कर देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


सामना में लिखे संपादकीय के मुताबिक आजम खान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिख कर हिंदुस्तान में मुस्लिमों की दुर्दशा पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने पत्र में दादरी में इखलाक हत्याकांड को आधार बनाते हुए संयुक्त राष्ट्र से दखल देने की सिफारिश की है। उनकी इस हरकत से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुलायम सिंह यादव करें आजम पर कार्रवाई'

Shivsena targets Azam Khan on Samna.

शिवसेना ने संपादकीय के जरिए आजम खान के इस्तीफे की मांग की है। अगर वो ऐसा नहीं करते तो समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को संबोधित करते हुए कहा गया कि अगर उनमें देशभक्ति बची है तो आजम पर उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

शिवसेना ने चुनाव आयोग से भी मांग की है देश के खिलाफ ऐसी बातें करने वाले शख्स को अयोग्य करार देते हुए चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। आपको बता दें कि आजम खान उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में शहरी विकास मंत्री हैं।

बता दें कि आजम खान ने दादरी कांड को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिख कर कहा था कि भारत में मुसलमानों की स्थिति बेहद खराब है। उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed