{"_id":"c96b794a9ae13d872b8088ad81c883ad","slug":"shivsena-say-to-bjp-on-arrest-dawood-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के मुद्दे पर शिवसेना का केंद्र पर निशाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दाऊद के मुद्दे पर शिवसेना का केंद्र पर निशाना
एजेंसी/मुंबई
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊद के कराची में मौजूदगी के टेप आने के बाद शिवसेना ने केंद्र सरकार से अमेरिका जैसी हिम्मत दिखाकर दाऊद को गिरफ्त में लेने की मांग की है।
विज्ञापन
शिवसेना ने सोमवार को पार्टी के मुखपत्र में केंद्र सरकार से सवाल किया है कि क्या भारत में दाऊद पर कार्रवाई करने की इच्छाशक्ति है।
सामना के संपादकीय में भारत के दाऊद तक पहुंचने पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकी पाक सरकार के राजनीतिक संरक्षण में रह रहे हैं। इसकी सभी को जानकारी है इसके लिए किसी सुबूत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इस तथ्य को पाकिस्तान के अलावा अन्य कोई देश झुठला नहीं सकता। शिवसेना ने कहा है कि पिछले कई वर्षों से भारत पाकिस्तान से दाऊद को सौंपने की मांग कर रहा है, लेकिन पाक लगातार उसकी मौजूदगी को नकार रहा है।
विज्ञापन
उसने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने लादेन के खिलाफ अपनी ताकत दिखाते हुए कार्रवाई की थी, उसी तरह भारत को भी अपनी ताकत दिखानी चाहिए। लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद मामले पर देखो और इंतजार करने की बात कही थी।
मालूम हो कि कई साल बाद बीते दिनों खुफिया एजेंसियों को दाऊद की आवाज का टेप मिला था। हाफिज सईद के बाद दाऊद भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड है।