फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena said pm narendra modi is good but we cant forget manmohan singh

शिवसेना ने कहा, मोदी बेहतर लेकिन मनमोहन को भुला नहीं सकते

Wed, 30 Sep 2015 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Sep 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
shivsena said pm narendra modi is good but we cant forget manmohan singh

लोकप्रिय तो इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरु भी थे, वो भी तब जब उनके पास सोशल मीडिया नहीं था। ये बात किसी और ने नहीं बल्कि महाराष्ट्र और केंद्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कही है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इसमें कोई शक नहीं है कि नरेंद्र मोदी बहुत लोकप्रिय हैं और अमेरिका में वह जहां भी गए, हर जगह मोदी-मोदी के नारे लगे, लेकिन लोकप्रिय तो जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी भी थे, वो भी उस समय में जबकि सोशल मीडिया नहीं था।
विज्ञापन


शिवसेना के मुताबिक कांग्रेस के पीवी नरसिंहा राव और मनमोहन सिंह ने ही भारत की आर्थिक प्रगति की नींव रखी थी,जिसे हम भुला नहीं सकते।

मनमोहन को भुला नहीं सकते

shivsena said pm narendra modi is good but we cant forget manmohan singh

संपादकीय में कहा गया है कि 'जिस समय देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था उस समय मनमोहन सिंह और नरसिंहराव ने देश की आर्थिक दशा और दिशा सुधारने के लिए काफी कुछ किया था। यह बात अलग है कि वे हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं लेकिन हम सच से अपना मुंह नहीं फेर सकते।

उन्होंने ये सब उस हालात में किया था जब उनका गठबंधन आज की तरह मजबूत नहीं था।' संपादकीय के मुताबिक प्रसारण और 'टेलीकॉम के क्षेत्र में पहली बार अगर कोई काम हुआ तो वह इंदिरा गांधी के कार्यकाल में किया गया जिसे उनके उत्तराधिकारी और पुत्र राजीव गांधी ने आगे बढ़ाया और फोन को देश के गांव-गांव तक पहुंचाने में अच्छा काम किया था।'

लेकिन संपादकीय में आखिर में शिवसेना ने इन कड़वी बातों से इतर अपने पार्टी संबंधों का भी ख्याल रखा है। संपादकीय में अंत में लिखा गया है कि 'नरेंद्र मोदी विदेश में लोकप्रिय हैं और उनके कार्यकाल में भारत की वैश्विक पहचान बनी है जिसके लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। इस बात के लिए पीएम मोदी बधाई के पात्र हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed