फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena ready to consider modi's name as pm candidate

शिवसेना मोदी के नाम पर विचार के लिए तैयार

Thu, 31 Jan 2013 12:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
shivsena ready to consider modi's name as pm candidate

2014 लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के नरेंद्र मोदी की राह आसान होती दिख रही है। राजग की सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप मे सुषमा स्वराज के नाम की जिद छोड़ दी है और नए नामों पर विचार करने के लिए तैयार हो गई है।

विज्ञापन


सामना को दिए इंटरव्यू में शिवसेना अध्यक्ष उद्घव ठाकरे ने राजग से जल्द प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि बाला साहब ने प्रधानमंत्री पद के लिए सुषमा स्वराज को लायक उम्मीदवार बताया था लेकिन मेरा मानना है कि इस मुद्दे पर बेहतर संवाद बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजग में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी तय करने के लिए गठबंधन के कोऑर्डिनेटर्स को सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं और उस वक्त कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पीएम पद की उम्मीदवारी के बारे में चर्चा शुरु हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजग के सभी सहयोगियों को एक साथ आकर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घव ने कहा कि बाला साहब ने सुषमा स्वराज का नाम लिया था लेकिन आपके पास कोई और नाम है तो लाइए उस पर भी विचार करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में जैसा हुआ वैसा नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि


राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम समय में सहमति न बन पाने के कारण राजग अपना उम्मीदवार नहीं उतार पाया था। चुनाव में शिवसेना और जेडीयू ने प्रणव मुखर्जी का समर्थन किया था, जबकि भाजपा पीए संगमा के साथ खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed