फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena mp forced to bpcl cmd to contract his favoured firm

शिवसेना नेता ने धमका कर मांगा 100 करोड़ का ठेका

Tue, 03 Sep 2013 02:13 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
shivsena mp forced to bpcl cmd to contract his favoured firm
देश की महारत्न कंपनी के सीएमडी ने शिवसेना के सांसद चंद्रकांत खरे पर धमका कर 100 करोड़ रुपए का ठेका अपनी पसंद की कंपनी को देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह आरोप देश की महारत्न कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी आर.के. सिंह ने लगाया है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बीपीसीएल के सीएमडी आर.के.सिंह के मुताबिक शिवसेना के सांसद चंद्रकांत खरे ने उनको अपने घर पर बुलाया था और 100 करोड़ रुपए का ठेका उनकी मर्जी की कंपनी को देने के लिए कहा था।

आर.के.सिंह ने बताया कि इस बात की शिकायत पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली से की है।

उनके मुताबिक सांसद चंद्रकांत खरे ने एमबीजी कमोडिटीज को ठेका देने के लिए कहा था। वहीं इस कंपनी ने बीपीसीएल के वर्क्स कॉंट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई थी।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार 5 अगस्त, 2013 को गंधार कोल एंड माइन्स को वर्क्स कॉंट्रैक्ट अवार्ड कर दिया गया है।

केन्द्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में आर.के.सिंह ने बताया कि सांसद चंद्रकांत खरे ने 19 जुलाई को कार्मिक मामलों के मंत्रालय को लिखे पत्र में उन पर आरोप लगाया कि भारत ओमान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए जो कोयला गंधार से मंगाया जा रहा है, उसमें बड़े पैमाने पर फंड में हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चंद्रकात ने इसकी शिकायत सीबीआई डॉयरेक्टर से किए जाने संबंधी ड्रॉफ्ट लेटर भी आर.के. सिंह को अपने घर पर दिखाए।

मध्य प्रदेश के बीना में लगी भारत ओमान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए 5.5 लाख टन कम मात्रा के सल्फर कोल की आपूर्ति को लेकर कॉंट्रैक्ट दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed