{"_id":"bac1d0c5c943314d9a37c30f413d7c4b","slug":"shivsena-leader-cuts-cake-with-sword-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार से केक काटकर फंसे नेता जी, गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तलवार से केक काटकर फंसे नेता जी, गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन का केक आमतौर पर चाकू से काटा जाता है लेकिन एक शिवसेना नेता के लिए चाकू छोटा पड़ गया तो उन्होंने तलवार से केक काटा और उन्हें इसकी महंगी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
शिवसेना नेता प्रवीण टिडमे को अंबाड़ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा था। हालांकि रविवार को उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस को एक सोशल नेटवर्किंग साइट से मिली। टिडमे के जन्मदिन के फोटो एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड किए गए थे।
त्योहारी माहौल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया। मामले का पता चलने पर पहले पुलिस ने टिडमे से पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।
शिवसेना नेता पर हथियार रखने के आरोप में आईपीसी की धारा 143 और घातक हथियार रखने के आरोप में धारा 144 लगाई गई है। साथ ही छह अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक टिडमे ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के लिए तलवारों के इस्तेमाल किया था। इसके बाद कुछ फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल गए। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है।