फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena joined Fadanvis government.

फडणवीस सरकार में शामिल हुई शिवसेना

Fri, 05 Dec 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 05 Dec 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
shivsena joined Fadanvis government.

15 साल के लंबे इंतजार के बाद शिवसेना के भी अच्छे दिन आ गए। शुक्रवार को आखिरकार वह फडणवीस सरकार में शामिल हो गई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महाराष्ट्र विधान भवन के प्रांगण में किया गया।

विज्ञापन


जिसमें राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने भाजपा-शिवसेना के 10 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में भाजपा गठबंधन के घटक दल स्वाभिमानी संगठन, राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता अनुपस्थित रहे। कांग्रेस और एनसीपी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र की 34 दिन पुरानी भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया गया। जिसमें शिवसेना और भाजपा के पांच-पांच कैबिनेट और राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना के कोटे से शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों में तीन विधान परिषद के सदस्य हैं जबकि सुभाष देसाई किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। विधानसभा चुनाव हार चुके सुभाष को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश बापट को सबसे पहले शपथ दिलाई गई, उसके बाद भाजपा के गिरीश महाजन को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। तीसरे नंबर पर शिवसेना के दिवाकर रावते ने शपथ ली।

रावते सहित शिवसेना के नेताओं ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का स्मरण कर शपथ ली, जबकि कुछ विधायकों ने शिवसेना प्रमुख के साथ ही शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को प्रणाम कर शपथ ग्रहण की।


महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही अब मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। भाजपा सरकार में शामिल होने के लिए शिवसेना को पांच कैबिनेट और सात राज्यमंत्रियों का पद दिया गया है। दो राज्यमंत्रियों को विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के बाद शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed