फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena is not happy to work of sachin tendulkar

अब सचिन तेंदुलकर से नाराज हुई शिवसेना

Thu, 15 Jan 2015 09:11 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
shivsena is not happy to work of sachin tendulkar

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने फोटो प्रदर्शनी से करीब दो करोड़ की कमाई की है। मुंबई के प्रसिद्ध जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में उनके द्वारा खींची गईं लगभग सभी तस्वीरें बिक गईं, जिससे उन्हें मोटी आमदनी हुई है।

विज्ञापन


उद्धव के वादे के मुताबिक, शिवसेना अब यह रकम एक ट्रस्ट के जरिए सूखे से पीड़ित किसानों में वितरित करेगी। उद्धव फोटोग्राफी के बेहद शौकीन हैं। उनकी फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने किया था।
विज्ञापन


इसे देखने उनके चचेरे भाई मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से लेकर रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी, रतन टाटा, अभिनेता अमिताभ बच्चन, एटीएस चीफ हिमांशु राय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के तस्वीर नहीं खरीदने से शिवसेना नाराज

shivsena is not happy to work of sachin tendulkar

क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने कोई तस्वीर नहीं खरीदी। इससे शिवसेना के नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

उनका कहना है कि सचिन तस्वीर खरीदकर महाराष्ट्र के किसानों की मदद कर सकते थे, लेकिन उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखाई। शिवसेना इससे भी खफा है कि बतौर सांसद सचिन ने आदर्श गांव योजना में आंध्र प्रदेश के एक गांव को गोद लिया है, जबकि पुणे के मालिन गांव को वह भूल गए। बता दें कि अगस्त महीने में भारी बारिश में चट्टान खिसकने के कारण पूरा मालिन गांव मलबे में समा गया था।

सूत्रों के अनुसार, शिवसेना के कई मंत्रियों और विधायकों ने भी पार्टी अध्यक्ष की तस्वीरें खरीदीं। राज्य के पीडब्लूडी मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आए एक व्यक्ति ने तो एक साथ 20 तस्वीरें खरीदीं। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed