फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena editorial in saamna

शिवसेना ने बीजेपी के साथी को कहा 'गीदड़ की औलाद'

Sat, 07 Mar 2015 03:29 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
shivsena editorial in saamna

शिवसेना ने सामना के संपादकीय के जरिए मुफ्ती मोहम्मद सईद पर निशाना साधा है और उन्हें गीदड़ की औलाद कह दिया है। वहीं दूसरी ओर शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि पीडीपी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाने वाली बीजीपी को संभलकर रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि पीडीपी सरकार से हाथ मिलाकर जम्मू-कश्मीर में बनाई गई सरकार बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। सामना में लिखा गया है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण समारोह के खत्म होते ही उन्होंने जहर उगलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मुफ्ती मोहम्मद सईद के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, लेकिन उनके सामने ही मुफ्ती ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आतंकियों को श्रेय देकर सिद्ध कर दिया कि वे खुद गीदड़ की औलाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगी अफजल गुरु की लाश

shivsena editorial in saamna

अभी मुफ्ती मोहम्मद की तरफ से शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आतंकियों को श्रेय देने के बयान पर विवाद थमा भी नहीं था, कि उनकी तरफ से एक और विवादास्पद बयान आ गया।

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ विधायकों ने संसद पर हमले की साजिश के आरोपी अफजल गुरु की लाश के अवशेष की मांग कर डाली। मुफ्ती के अनुसार अफजल गुरु को गलत तरीके से फांसी दी गई।

सामना में मुफ्ती के सभी बयानों को आधार बनाते हुए खूब आलोचना की गई है और साथ ही मोदी सरकार को पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने पर संभल कर रहने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed