फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena controversial poster about modi

शिवसेना ने पोस्टर में मोदी को बताया ढोंगी, बढ़ा विवाद

Wed, 21 Oct 2015 04:03 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 04:03 PM IST
विज्ञापन
shivsena controversial poster about modi

शिवसेना भवन के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जिसमें पीएम मोदी को ढोंगी बताया गया है। इस पोस्टर में मोदी को हाथ जोड़े हुए बाला साहब ठाकरे के सामने झुके दिखाया गया है।

विज्ञापन


शिवसेना इस पोस्टर के जरिए बीजेपी को यह संदेश देना चाहती है कि कभी बीजेपी शिवसेना के सामने सिर झुकाती थी और अब शिवसेना का विरोध कर रही है।

पोस्टर में लिखा गया है कि ढोंग करने वाले लोग भूल गए वो दिन जब उनकी गर्व से ऊंची हुई गर्दन कभी बाला साहेब ठाकरे के चरणों में झुकी हुई थी। हालांकि, शिवसेना ने इससे पल्ला झाड़ लिया है और सारा दोष कार्यकर्ताओं पर मढ़ दिया है।
विज्ञापन

इन नेताओं की भी है तस्वीर

shivsena controversial poster about modi

इस पोस्टर में मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, शरद पवार, राज ठाकरे समेत कई पार्टियों के नेताओं की फोटो बाल ठाकरे के साथ लगाई है।

पुलिस के अनुसार यह पोस्टर गैर कानूनी तरीके से लगाया गया था, जिसे पुलिस ने हटा भी दिया था। पोस्टर हटाते समय शिवसेना के लोगों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

पोस्टर हटा कर पुलिस जब वहां से चली गई तो शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने फिर से पोस्टर लगा दिया। अब फिर से पुलिस इस पोस्टर को हटाने की कवायद कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed