फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena comment on modi in saamna

तो पीएम बनते ही दाऊद को फांसी पर लटका देंगे मोदी!

Sat, 17 Aug 2013 11:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 17 Aug 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
shivsena comment on modi in saamna

प्रधानमंत्री की खिंचाई करने वाले नरेंद्र मोदी को शिवसेना के कटाक्ष का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की खिल्ली उड़ाने वाले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर तीर छोड़े गए हैं।

विज्ञापन


शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सामना में शनिवार को लिखे संपादकीय में व्यंग्य करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी देश के मोस्ट वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम को घसीट तक भारत ले आएंगे और फांसी पर लटका देंगे।
विज्ञापन


काले धन, पाकिस्तान और घोटालों जैसे कई मुद्दों पर उद्धव ने मोदी पर कटाक्ष किए हैं। सामना के संपादकीय में लिखा है, ऐसा लगता है कि मोदी जिन मुद्दों को लेकर पीएम की आलोचना कर रहे हैं उन्हें कल ही सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की गद्दी पर बैठने से मोदी को अगर सरदार पटेल जैसी ताकत मिल जाती है तो देश को लूटने वालों को वह जेल में डाल देंगे। हाफिज सईद, टाइगर मेमन और दाऊद जैसों को दिल्ली लाकर फांसी दे दी जाएगी।

ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री बनने पर मोदी स्विस बैंक में जमा सारे काले धन को एक बड़े प्लेन में भरकर भारत वापस ले आएंगे। इस धन से गरीबों और किसानों का सारा कर्जा माफ हो जाएगा और वे चैन की जिंदगी गुजार सकेंगे। रुपया जो लगातार गिरता जा रहा है वह चढ़ने लगेगा।

उद्धव ने लिखा कि पाकिस्तानी सैनिक हमारी सीमा में घुस कर हमारे सैनिकों को नहीं मारेंगे। सिंधुरक्षक जैसी पनडुब्बियों में आग नहीं लगेगी। मोदी यह सब कर सकते हैं। किसी को उनकी क्षमता पर शक नहीं है।


उन्होंने लिखा कि मोदी के भाषण पर पाकिस्तान की नींद उड़ी है कि नहीं, यह तो हाफिज सईद को पता होगा लेकिन हमें पता है कि कुछ कांग्रेसी नेताओं को जरूर नींद की दवा मंगानी पड़ी है।

सामना के संपादकीय में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के भाषण की कड़ी आलोचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के एतराज का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed