फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena attacks rahul gandhi over jashodaben

'मोदी को छोड़, राहुल की शादी कराए कांग्रेस'

Tue, 15 Apr 2014 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
shivsena attacks rahul gandhi over jashodaben

नरेंद्र मोदी की शादी को लेकर हो रही टिप्पणियों से नाराज शिवसेना ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस बेवजह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की निजी जिंदगी में दखल दे रही है।

विज्ञापन


शिवसेना का कहना है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इसे मुद्दा बना रही है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में लिखा गया है, ‘मोदी की शादी महज एक औपचारिकता थी।'
विज्ञापन

'सुनंदा पुष्कर का मामला भी उठाएं थरूर'

shivsena attacks rahul gandhi over jashodaben

फायरब्रांड पार्टी ने कहा, 'स्वामी समर्थ रामदास तो अपनी शादी के बीच से उठ कर भाग गए थे क्योंकि उन्हें समाज के लिए काम करना था। मोदी और उनकी पत्नी आपसी सहमति से अलग हुए और बाद में मोदी संघ के प्रचारक बन गए। जब जशोदाबेन को कोई शिकायत नहीं है, तो कांग्रेस को इस बारे में क्यों बोलना चाहिए?’

संपादकीय में अविवाहित राहुल गांधी द्वारा मोदी की निजी जिंदगी पर निशाना साधने को बकवास बताया और साथ ही केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को इस मामले में खींचते हुए कहा कि अगर कांग्रेस जशोदाबेन को लेकर इतनी ही चिंतित है, तो उसे सुनंदा पुष्कर का मामला भी उठाना चाहिए, जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शिवसेना के बचाव से भाजपा खुश

shivsena attacks rahul gandhi over jashodaben

संपादकीय में लिखा, ‘बेवकूफ लोग अपनी गलतियों के प्रति तो आंख बंद कर लेते हैं, लेकिन दूसरों की गलतियां गिनाने में गर्व महसूस करते हैं। आम लोगों, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसे मुद्दों का मोदी की शादी से क्या लेना देना है?'

शिवसेना का मोदी के बचाव में कूदना भाजपा के लिए राहत की खबर है, क्योंकि बीते कुछ दिनों में दोनों पुराने साथियों के बीच रिश्तों में राज ठाकरे की वजह से कुछ खटास आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed