फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivsena attacks on owaisi brother by its mouthpiece saamna

'मुसलमानों से वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए'

Sun, 12 Apr 2015 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Apr 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
shivsena attacks on owaisi brother by its mouthpiece saamna

उद्धव ठाकरे के ओवैसी भाइयों पर दिए विवादित बयान के बाद अब शिवसेना शिवसेना के मुखपत्र सामना ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सामना ने आरोप लगाया है कि ओवैसी भाइयों को कट्टरतावाद फैलाने की आदत है। दोनों भाइयों ने देश के मुसलमानों के दिमाग में जहर भरा है। सामना में कहा गया है कि नादेड़ निगम चुनावों में जीत के बाद अब ओवैसी पूरे मराठवाड़ा क्षेत्र में अपने पांव पसारना चाहते हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए आल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता ओवैसी भाइयों पर महाराष्ट्र सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सामना की खबर का समर्थन करते हुए शिवसेना के सांसद संजय रावत ने मुस्लिम वोट बैंक को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है।

'वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए'

shivsena attacks on owaisi brother by its mouthpiece saamna

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महीने पूर्व हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि जो ताकतें हिंदुओं के लिए खतरनाक हैं वो हाल विधानसभा चुनावों में अपना सिर उठाया है।

सामना ने लिखा है 'सावधान! बिल में संपोले हैं!!' इसके साथ ही सामना शिवसेना प्रमुख के उस बयान को सही बताया है जिसमें कहा ‌गया था कि मुसलमानों से मतदान का अध‌िकार छीन लेना चाहिए। सामना की इस खबर शिवसेना के सांसद संजय रावत ने सही ठहराया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता सुशील कुमान शिंदे की बेटी प्रनीति शिंद ने भी बाहरी लोगों को महाराष्ट्र में बैन करने की बात कही ‌थी जिसका शिवसेना ने समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed