{"_id":"a169a567f8526b7ba06fd52931b7470a","slug":"shivsena-attack-on-bjp-and-congress-in-saamana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के 'देवालय से पहले शौचालय' के बयान से खड़ा हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इस विवाद में अब शिवसेना भी कूद पड़ी है।
विज्ञापन
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में मोदी विरोध के लिए भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है।
'सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि मोदी को शौचालय वाले बयान के लिए आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने 'जय श्रीराम' के बजाए 'जय जयराम' कह दिया, जिसके बाद पार्टी में इस बारे में सवालों से बचने के प्रयास शुरू हो गए।
विज्ञापन
कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने के लिए भी हमला बोला गया। लिखा गया है कि मोदी ने शौचालय वाला बयान देकर एक साहसी विचार सामने रखा है और कांग्रेस का मोदी पर हमला हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
मोदी का बयान दिखाता है कि भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के विचारों से इत्तफाक नहीं रखती।
आगे कहा गया है कि तस्वीर यह है कि मोदी नेतृत्व कर रहे हैं और भाजपा अनुसरण। शिवसेना क्या कह सकती है। सभी को शौचालय निर्माण में शामिल होना चाहिए। जहां तक मंदिर की बात है तो उसे बाद में देखेंगे।
संपादकीय में कहा है कि जब ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने यही विचार रखे तो भाजपा, विहिप और संघ परिवार ने उनकी आलोचना की लेकिन अब वे मोदी का बचाव कर रहे हैं।
'मोदी को बना लें ब्रांड एम्बेसेडर'
शिवसेना का कहना है कि मोदी वही कह रहे हैं, जो ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश कहते रहे हैं। कांग्रेस को शौचालय परियोजना के लिए मोदी को ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त कर देना चाहिए।
साथ ही लिखा है कि अगर मोदी और रमेश उन स्थानों पर विद्यालय और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण की घोषणा करते हैं, जहां अवैध मस्जिदें और मदरसे खड़े हैं, तो यह वास्तव में धर्मनिरपेक्षता का मंत्र होगा।
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे पहले नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री की उम्मीदवार का समर्थन कर चुके हैं।
मोदी के बयान पर भाजपा का रुख
दिल्ली में अपने एक कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने शौचालय की जरूरत पर जोर देते हुए कहा था कि उनकी छवि एक हिंदुत्ववादी नेता की है, इसकी बावजूद वे यह कहने का साहस रखते हैं कि शौचालय पहले, बाद में देवालय।
इस बयान पर खुद भाजपा में भी दो फाड़ हो गए थे। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इस बयान को हिंदू समाज का अपमान बताया था। वहीं, विहिप के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा था कि मोदी ने अपने बयान में कुछ भी गलत नहीं कहा है, हर व्यक्ति को सबसे पहले शौचालय जाने की जरूरत होती है। तोगड़िया का बयान उनकी निजी राय है।
कांग्रेस भी मोदी के विरोध में उतर आई थी। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जयराम रमेश ने यह बयान दिया था तो भाजपा ने उनसे देश से माफी मांगने की मांग की थी और अब मोदी के बयान पर भाजपा क्या करेगी।