{"_id":"04cf91867ec7d85445c81cfc5659898c","slug":"shivsena-advise-to-nawaz-sharif-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना की नवाज को सलाह, पहले हाफिज से निपटो","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिवसेना की नवाज को सलाह, पहले हाफिज से निपटो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेशावर में आतंकवादी हमले के बाद शिवसेना ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि पहले जमात उद दावा के नेता और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद से निपटो, फिर आतंकवाद के खात्मे का संकल्प करो।
विज्ञापन
आतंकवाद की लड़ाई में विश्व तब तक पाकिस्तान के संकल्प पर विश्वास नहीं करेगा, जब तक सईद जैसे आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र में पेशावर सैनिक स्कूल में हुए मासूम बच्चों के कत्लेआम को 26/11 के मुंबई हमले की तुलना में भयंकर नरसंहार बताया है।
संपादकीय में कहा गया है कि नवाज शरीफ के हाथ में कुछ नहीं बचा है। पाकिस्तान पर आईएसआई, तालिबान और लश्कर ए ताइबा जैसे आतंकवादी संगठनों ने कब्जा कर लिया है जो कभी भी नवाज शरीफ का तख्ता पलट कर सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के कत्लेआम पर शोक व्यक्त करते हुए शिवसेना ने कहा है कि पाकिस्तान की जमीन हर देश के लिए खतरा बन चुकी है, इसलिए सभी देशों को एकजुट होकर पाकिस्तान में पैदा हो रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
शिवसेना ने लखवी की जमानत पर भी सवाल उठाया। साथ ही हाफिज के जहर उगलते बयानों पर सरकार को सख्ती बरतने को कहा।