फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivrajs team in Varansi

मोदी की मदद के लिए पहुंची शिवराज की सेना

Tue, 06 May 2014 11:21 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
shivrajs team in Varansi

भाजपा के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के कई मंत्रियों ने काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में डेरा डाल रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज वाराणसी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वह चौबेपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। एमपी के मंत्रियों की टीम का पूरा फोकस वाराणसी की आसपास की सीटों पर है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि मोदी का कद बरकरार रखने के लिए आसपास की सीटों पर भी बड़ी जीत जरूरी है। मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन पिछले कुछ दिनों से काशी में ही कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मेनन एमपी से आने वाले मंत्रियों को गाइडलाइन दे रहे हैं। वाराणसी के इर्द-गिर्द की जिस सीट पर समीकरणों के हिसाब से जिसकी जरूरत महसूस की जा रही है, उन मंत्रियों को वहां लगाया जा रहा है। तेज-तर्रार युवा भाजपा नेताओं में शुमार मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पिछले दो दिन से चंदौली सीट पर महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में युवाओं को एकजुट करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज के कई मंत्रियों ने डाला डेरा

shivrajs team in Varansi

कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि वाराणसी सीट पर मोदी की जीत स्पष्ट दिख रही है इसलिए यह रणनीति अपनाई गई है कि समीपवर्ती सीटों पर भी बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी जीतें।

विजयवर्गीय ने बताया कि युवाओं के साथ बैठकें कर उन्हें तैयार किया जा रहा है कि मतदान के दिन बूथों पर मुस्तैद रहें। वह चंदौली से सटी बिहार की सीमा पर बसे कई गांवों में भी लगातार लोगों से मिल रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के ही मंत्री गौरीशंकर बिसेन को गाजीपुर और नरोत्तम मिश्रा को मीरजापुर में पार्टी की जीत की जमीन तैयार करने के लिए भेजा गया है।

कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि हर ओर मोदी की लहर चल रही है लेकिन इस लहर को वोट में तब्दील करना बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा का स्थानीय संगठन और शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह तैयार है। इसी दृष्टि से कैंपेनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed