फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivraj sought to avoid modi candidature

मोदी की राह में अब शिवराज के नए कांटे

Fri, 06 Sep 2013 12:49 PM IST
हिमांशु मिश्र/नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/नई दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
shivraj sought to avoid modi candidature

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी को लेकर एक बार फिर 'अपनों' का अड़ंगा लगता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


माना जाता है कि हाल तक मोदी की मुखालफत करते वक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोई न कोई परदा चुन लिया करते थे, लेकिन इस बार खुलकर उनकी दावेदारी रोकने की बात कही है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिवराज सिंह चौहान ने बीते रविवार को देर रात संघ प्रमुख मोहन भागवत और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर मोदी की उम्मीदवारी विधानसभा चुनाव तक टालने की मांग कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी की राह से वंजारा 'बम' का कांटा निकालने में जुटा संघ

शिवराज ने आगाह किया कि चुनाव पूर्व मोदी की उम्मीदवारी घोषित होने पर भाजपा की राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने की राह में कठिनाई आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में राज्य की लगभग दो दर्जन सीटों पर मुस्लिम मतों का ध्रुवीकरण होगा और कांग्रेस से कड़ी स्पर्धा के कारण ये सीटें सरकार बनाने की राह में निर्णायक भूमिका अदा कर सकती हैं।

पढ़ें:- मैं वो उग्र हिंदू नहीं, जो मुसलमानों को मारे: मनोहर पर्रिकर

मोदी समर्थकों का दावा है कि शिवराज ने ऐसा आडवाणी के इशारे पर किया। उधर पार्टी में आडवाणी खेमा अब भी अपने इस पुराने रुख पर कायम है कि पार्टी को लोकसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ना चाहिए।


बताते हैं कि आडवाणी ने यह संदेश बीते एक सप्ताह से दिल्ली में डेरा डाले संघ प्रमुख मोहन भागवत को संघ के ही वरिष्ठ नेता भैयाजी जोशी के माध्यम से दे दिया है। जोशी ने भी बीते दिनों आडवाणी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed