फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivraj singh chouhan calls MNREGA one of the best programmes

मोदी से उलट बीजेपी के सीएम ने की मनरेगा की जमकर तारीफ

Tue, 21 Apr 2015 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Apr 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan calls MNREGA one of the best programmes

यूपीए सरकार की जिस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी विफलता का स्मारक बताकर उसका उपहास किया करते थे आज उसी योजना के समर्थन में भाजपा के ही नेता उतर आए हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मनरेगा' को स्वतंत्र भारत की सबसे अच्छी योजनाओं में से एक करार दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा से ग्रामीण गरीबों की आय का स्तर बढ़ा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री चौहान पीएम मोदी की उस बात का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि आजादी के 67 सालों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में कांग्रेस का शासन रहा है, इसके बाद भी अभी तक लोगों को कानूनी तौर पर काम का अधिकार देना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मनरेगा से बदलेगी ग्रामीण भारत की तस्वीर'

shivraj singh chouhan calls MNREGA one of the best programmes

नीति आयोग में 10 मुख्यमंत्री वाले समूह का नेतृत्व कर रहे चौहान ने मनरेगा में कुछ जरूरी बदलाव करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा क‌ि इस कानून में कु्छ स्‍थाई सुधार करने की जरूरत है जिससे कि प्रदेश सरकारें इसे प्रभावी रूप से लागू कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश ने जिस तरह से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का फंड मनरेगा के तहत कच्ची सड़क बनाने के लिए किया है उसी प्रकार अन्य योजनाओं का फंड भी मनरेगा के तहत इस्तेमाल करने की छूट होनी चाहिए।

शिवराज सिंह नें आगे कहा कि अगर कुछ सरकारी कार्यक्रमों और फंडों को उपयोग बदलकर मरेगा के तहत करने की संभावना हो तो काम और भी आसान हो जाएगा नहीं तो आप कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा से उन्होंने प्रदेश के आदिवासी इलाकों विकसित करने में सफलता हासिल की है।

कांग्रेस ने कहा आत्ममंथन करे सरकार

shivraj singh chouhan calls MNREGA one of the best programmes

शिवराज सिंह चौहान की तरफ से की गई मनरेगा की तारीफ को कांग्रेस ने हाथोंहाथ लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि शिवराज जी का बयान एकदम सही वक्त पर आया है और प्रधानमंत्री को इस बयान पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

आपको बता दें कि बीजेपी आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए मनरेगा का इस्तेमाल किया है और केवल वोट पाने के लिए इसे कानूनी जामा पहनाया। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने मनरेगा का केवल राजनीतिक इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed