फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivraj singh chouhan and bjp strategy in Vyapam scam

भाजपा ने शिवराज के बचाव का निकाला ये तरीका

Fri, 10 Jul 2015 12:37 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan and bjp strategy in Vyapam scam

व्यापम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के भविष्य को लेकर दिल्ली में जिस तरह से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हैं उसका प्रभाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी पड़ना लाजिमी है।

विज्ञापन


भाजपा में इस बात को लेकर चिंता गहराने लगी है कि राज्यपाल के हटने के बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में यदि सीबीआई जांच होती है तो चौहान भी देर सबेर इस लपेटे में आ सकते हैं। इसकी आशंका को देखते हुए ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली दरबार में दस्तक देकर अपनी राजनीतिक जमीन को बचाए रखने की कोशिश की है।
विज्ञापन


शिवराज ने बचाव में उतरने के लिए आगे बढ़कर खेलना ज्यादा उचित समझा है। उन्होंने पहले तो केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश के प्रभारी अनंत कुमार से मुलाकात कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवराज को बचाने की रणनीति बना रही भाजपा

shivraj singh chouhan and bjp strategy in Vyapam scam

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अनंत कुमार को व्यापम घोटाले की अब तक हुई जांच के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर, विनय सहस्त्रबुद्धे और कैलाश विजयवर्गीज से भी मुलाकात की। शिवराज की सफाई का असर भाजपा पर दिखा है।

पहले भाजपा जहां शिवराज को उनके हाल पर छोड़ने का मूड बना रखी थी, वहीं अब पार्टी पूरे दम खम के साथ बचाव करने की रणनीति बनाती दिख रही है। पार्टी में बृहस्पतिवार को दिन भर मीडिया टीम के साथ मंथन कर इस सिलसिले में रणनीति तैयार की गई।

रणनीति तैयार करने में मध्य प्रदेश के उन सरकारी वकीलों से भी सलाह मशविरा किया गया, जो व्यापम घोटाले को देख रहे थे। भाजपा यह दलील देने में जुटी है कि जब से एसटीएफ ने जांच शुरू की है उसके बाद केवल सात मौतें हुई है, बाकी मौतें पहले की है।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने व्यापम घोटाले की काट के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के घपलों को हथियार बनाएगी। पार्टी की दलील है कि यूपी और बिहार में होने वाली नौकरियों में भारी धांधली होती है। पार्टी नेताओं की दलील है कि व्यापम के जरिए हुए नौकरियों में हजार में एक नौकरी में गड़बड़ी की बात सामने आई है।

सीबीआई जांच का श्रेय लेने से नहीं चुके शिवराज

shivraj singh chouhan and bjp strategy in Vyapam scam

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापम घोटाले और इससे जुड़ी मौतों की सीबीआई जांच शुरू होने का श्रेय खुद को दिया है। चौहान ने कहा कि उनके सीने से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है और वह काफी राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नैतिकता की दुहाई देकर चौहान से कुर्सी छोड़ने की मांग कर रही है। इस सिलसिले में उसने आगामी 16 जुलाई को प्रदेश बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस चूंकि पहले से सीबीआई जांच की मांग करती रही है, लिहाजा बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने यह जताने की कोशिश की कि सीबीआई जांच भी उनके ही आग्रह पर हो रही है। उन्होंने कहा, ‘सुनने में आपको अटपटा लग सकता है, लेकिन सच बात यह है कि व्यापम की जांच कराने के लिए मैं खुद अपनी सराहना करता हूं।’

भोपाल हवाई अड्डे पर उतरते ही उन्होंने लगे हाथ मीडिया को ये भी बता दिया कि, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर राज्य सरकार के रवैये की सराहना की है।

अक्षय के परिजनों ने शिवराज के प्रस्ताव को ठुकराया

shivraj singh chouhan and bjp strategy in Vyapam scam

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पत्रकार अक्षय सिंह के परिवार से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मुलाकात के बाद शिवराज ने कहा कि अक्षय की मौत का सच सामने लाना मेरा मिशन है। हम बेहतर तरीके से जांच की कोशिश कर रहे हैं। वह परिवार के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद करेंगे।

उन्होंने अक्षय की बहन को नौकरी उपलब्ध कराने में मदद का आश्वासन दिया। आर्थिक मदद देने की भी बात की। हालांकि, इस प्रस्ताव को परिवार वालों ने ठुकरा दिया है।

मुलाकात के बाद अक्षय की बहन का कहना था कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने मौत की वजह व निष्पक्ष जांच की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। अक्षय की मां का भी कहना था कि परिवार को किसी चीज की जरूरत नहीं है, लेकिन मामले की गहन जांच होनी चाहिए।

आर्थिक मदद व नौकरी की पेशकश को एक तरीके से परिजनों ने ठुकरा भी दिया। घर पर करीब आधा घंटा तक रुके चौहान ने कहा, ‘मैं यहां परिवार से मिलने आया था, जिसे भारी क्षति हुई है। मैं उनके साथ खड़ा हूं। एक मां ने अपना बेटा खोया है, एक बहन ने भाई। मैंने परिवार को हर प्रकार की सहायता और मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मैं चाहता हूं कि सच सामने आना चाहिए और हमने विसरा नमूने दिल्ली में एम्स को भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed