{"_id":"76928720-12b3-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"shivraj-singh-chauhan-will-support-staygrahi-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सत्याग्रहियों को मिला शिवराज का समर्थन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जन सत्याग्रहियों को मिला शिवराज का समर्थन
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Oct 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
जंगल व जमीन पर किसानों और आदिवासियों के हक के लिए ग्वालियर से दिल्ली तक निकली जन सत्याग्रह पदयात्रा को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी समर्थन मिला गया है। शिवराज सिंह चौहान बुधवार को आगरा में इस पदयात्रा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार सत्याग्रहियों का साथ देती है तो मध्यप्रदेश सरकार भी उनका साथ देने को तैयार है।
विज्ञापन
एकता परिषद की अगुवाई में शुरू हुई इस महा पदयात्रा का मकसद केंद्र सरकार से भूमि सुधार को लेकर नई नीति और भूमिहीनों को भूमि की व्यवस्था कराने की है। पदयात्रा के आगरा पड़ाव के दौरान केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश लगातार एकता परिषद के सदस्यों के संपर्क में हैं। समझौते के लिए सरकार और सत्याग्रहियों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि बृहस्पतिवार तक कोई समझौता हो जाए।
विज्ञापन
इस बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने साफ संकेत दिए हैं कि कल जब वो आगरा में सत्याग्रहियों से मुलाकात करेंगे तो इस दौरान ऐतिहासिक समझौते का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन