फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivraj singh chauhan meats shushma swaraj

सुषमा से मिले शिवराज, दिए भावी राजनीति के संकेत

Wed, 08 Jul 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan meats shushma swaraj

व्यापम घोटाले के सियासी भंवर में फंसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से खुद मामले की सीबीआई जांच के ऐलान के बाद पार्टी आलाकमान मामले को अब बंद मान रहा है।

विज्ञापन


लेकिन, दिल्ली दौरे पर आए शिवराज ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर देश-दुनिया को संदेश देने के साथ पार्टी आलाकमान को भी संकेत दिया है कि वह फ्रंट फुट कर खेल रहे हैं, किसी के दबाव में नहीं।
विज्ञापन


सुषमा से उनकी मुलाकात को औपचारिक तौर पर विश्व हिंदी दिवस पर राज्य में होने वाले आयोजन का निमंत्रण देने का प्रायोजन बताया गया है। मगर इसे शिवराज की हिल चुकी सियासी नींव को कहीं न कहीं संभालने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की सियासत के लिए की मुलाकात!

shivraj singh chauhan meats shushma swaraj

सुषमा को उनका राजनीतिक संरक्षक माना जाता है। लेकिन, सवाल यह भी है कि ललित मोदी विवाद में घिरीं सुषमा कैसे चौहान की कोई मदद कर पाएंगी।

बावजूद इसके व्यापम घोटाले की सियासी आंच झेल रहे चौहान ने सीबीआई जांच के ऐलान के बाद दिल्ली आकर महज विदेश मंत्री से मुलाकात की है। सुषमा से उनकी मुलाकात को भविष्य की सियासत के रूप में देखा जा रहा है।

उधर, जबलपुर हाईकोर्ट के राज्य सरकार की मामले की सीबीआई जांच कराने संबंधी अर्जी पर सुनवाई नहीं करने के बाद चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय से भी सीबीआई जांच की गुहार लगाएगी।

सियासी संकट में हैं शिवराज

shivraj singh chauhan meats shushma swaraj

उन्होंने कहा कि सीबीआई इस मामले की सही जांच करके सच्चाई सामने लाए। शिवराज ने कहा कि लोकतंत्र में शासक जनता का सेवक होता है।

सनद रहे कि सियासी रूप से संकट में फंसे शिवराज ने भाजपा आलाकमान के दबाव के बाद व्यापम मामले की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया था।

इसके बाद से उनके सियासी पारी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सुषमा से उनकी मुलाकात को भी भविष्य की सियासत के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed