फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivraj singh chauhan_defamation notice_sonia gandhi_over advertisement

शिवराज ने ठोका सोनिया पर 10 करोड़ का मुकदमा

Mon, 18 Nov 2013 11:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan_defamation notice_sonia gandhi_over advertisement

चुनावी समर में बेबाक बयानबाजी से बातें अब एक कदम आगे जाने लगी है। अब दौर शिकायतों और नोटिस का है, जिसमें भाजपा-कांग्रेस, दोनों एक-दूसरे को पीछे छोड़ना चाहती हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को 10 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस दिया है।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान परिवार में भ्रष्टाचार से जुड़े कांग्रेस के एक विज्ञापन को आधार बनाकर यह नोटिस दिया गया है।

इस विज्ञापन में कहा गया है, "एक लालची परिवार ने मध्य प्रदेश को लूट लिया है।" कांग्रेस हालिया वक्त में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शिवराज सिंह चौहान पर तीर चलाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी में बगावत तो कांग्रेस में भितरघात


कांग्रेस ने शनिवार को कहा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केवल खोखले दावे कर रहे हैं।

केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री और कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, "चौहान कहते हैं कि घोषणाएं केवल बहादुर लोग करते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि वीर खोखले वादे नहीं करते।"

सिंधिया ने मध्य प्रदेश भाजपा के घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा का चुनावी घोषणापत्र कुछ और नहीं, सिर्फ झूठ का पुलिंदा है, क्योंकि चौहान सरकार हर कदम पर राज्य की जनता को ठगती रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed