फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivpal yadav said we will stop water supply to madhya pradesh

...तो यूपी से मिलने वाला पानी रोक देंगे: शिवपाल

Tue, 02 Jun 2015 02:58 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav said we will stop water supply to madhya pradesh

यूपी के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार जानबूझकर बाणसागर का विवाद समाप्त नहीं करना चाहती। एमपी सरकार यूपी को पानी नहीं दे रही है। मामला नहीं सुलझा तो जल्द यूपी सरकार भी मध्य प्रदेश को मिलने वाला पानी रोक देगी।

विज्ञापन


वह अमवार स्थित कनहर परियोजना के विस्थापितों के चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंत्री ने 35 करोड़ की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 58 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ बताते हुए कहा कि जिस दिन से वे कुर्सी पर बैठे हैं, उस दिन से देशवासी दैवी आपदा और अन्य दुश्वारियों से दो चार हो रहे हैं। उन्होंने किसानों पर आई आपदा को लेकर केंद्र पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की ओर से अब तक कोई सहायता मुहैया नहीं कराई गई। जबकि केंद्र ने 75 सौ करोड़ रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को अब तक पांच सौ करोड़ रुपये मुआवजा बांट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भाजपा की सरकार, वहां यूपी के कामों में अड़चन

shivpal yadav said we will stop water supply to madhya pradesh

शिवपाल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां से उत्तर प्रदेश के कार्यों में अड़चन पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कनहर में हुए बवाल के लिए भी भाजपा को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि पहले कनहर परियोजना पर आने वाली लागत का 90 प्रतिशत केंद्र को वहन करना था, लेकिन मौजूदा सरकार ने नीति बदलकर पचास फीसदी कर दी। इसे भी देने में हीलाहवाली की जा रही है।

शिवपाल ने दावा किया कि कनहर परियोजना से न केवल सोनभद्र, बल्कि झारखंड के भी बड़े हिस्से में खुशहाली आएगी। वर्ष 2016 तक परियोजना पूरी कर ली जाएगी। केंद्र पर यूपी के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। कहा कि जो भी कार्य अधूरे हैं, यूपी सरकार उसे पूरा करके रहेगी।

प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल, राबर्ट्सगंज विधायक एवं जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, घोरावल विधायक रमेशचंद्र दुबे, डीएम संजय कुमार ने भी कनहर को राबर्ट्सगंज और दुद्धी तहसील क्षेत्र के बड़े भूभाग की तरक्की का आधार बताया। संचालन अनीता सहगल वसुंधरा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed