शिवपाल- 'क्या बच्चे पैदा करेंगे साध्वी और संत?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 बच्चों को लेकर भाजपा सांसदों के दिए गए विवादास्पद बयानों पर सपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बेतुका बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा कि क्या साध्वी और संत बच्चे पैदा करेंगे?
शिवपाल यादव ये बातें बरेली में कही। जहां वो पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
इस मौके पर उनसे हिंदुओं के अधिक बच्चे पैदा करने के साध्वी प्राची और साक्षी महाराज के बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई। इस सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि क्या दोनों नेता खुद बच्चे पैदा करेंगे।
भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा नेताओं को सांप्रदायिक करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई काम नहीं है इसलिए उनके नेता बच्चे पैदा करने को लेकर बयान दे रहे हैं।
इस मौके पर शिवपाल ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुफ्त दवा, सिंचाई और शिक्षा दे रही है।
वहीं उनसे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के उस बयान के बारे में भी पूछा गया जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों के लूट-खसोट में लगे होने पर टिप्पणी की थी। इस मुद्दे पर शिवपाल यादव ने कहा कि अगर नेता जी ने सरकार को अच्छा काम करते नहीं महसूस किया है तो आगे और अच्छा काम किया जाएगा।