फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivanand tiwari said arrogant to nitish kumar

नीतीश की पार्टी में मचा घमासान

Sun, 02 Feb 2014 07:50 PM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 02 Feb 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
Shivanand tiwari said arrogant to nitish kumar

दूसरी बार राज्य सभा में भेजने से इनकार किए जाने से खफा जनता दल यूनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी करार दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी में उनसे असहमत लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन


जनता दल यूनाइटेड की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेजे जवाब में तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार अहंकारी व्यक्ति हैं और सिर्फ ‘मैं’ में विश्वास करते हैं। उनकी हां में हां मिलाने से इनकार करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


हाल में पार्टी में नीतीश को लेकर टकराव से असंतुष्ट शिवानंद तिवारी ने कहा कि सिर्फ नीतीश कुमार के भारी अहंकार की वजह से राज्यसभा के लिए उनका दूसरी बार नामांकन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल दूसरे बेकसूर नेताओं एनके सिंह और सबीर अली का हुआ। मुझे इसका दुख है।

तिवारी ने सिंह के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि राज्यसभा में पार्टी के वर्तमान सांसदों के बजाय तीन नए लोगों को भेजने का फैसला उनका था। इसे नीतीश ने समर्थन भर दिया था।


उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ऐसा करके सिर्फ नीतीश का बचाव करना चाह रहे हैं। जबकि नीतीश के काम करने के तानाशाही अंदाज का सबको पता है।

तिवारी ने कहा उन्होंने सिंह को  लोकसभा चुनाव न लड़ने की अक्षमता के बारे में बता दिया था। एनके सिंह ने भी अपनी कैफियत दी थी।

उनके लिए बांका से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना संभव नहीं थी। इसके बावजूद पार्टी हम दोनों को लोकसभा चुनाव लड़वाने पर उतारू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed