मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर शिवसेना ने मोदी को दी हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिदायत दी है कि वह परिवार नियोजन को कड़ाई से लागू करें। शिवसेना ने कहा है कि मुस्लिम धार्मिक आधार पर जनसंख्या बढ़ाकर रक्त विहीन क्रांति के जरिये देश पर कब्जा करने का सपना देख रहे हैं।
ऐसे में जरूरी है कि देश में परिवार नियोजन लागू किया जाए, क्योंकि मुसलमानों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए यह सही नहीं होगा कि हिंदू ज्यादा बच्चे पैदा करें।
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि सन 2001 से 2011 तक मुस्लिमों की जनसंख्या में 24 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि इस दौरान देश की कुल आबादी औसतन 18 फीसदी बढ़ी है।
पार्टी ने मुखपत्र में लिखा, मुस्लिम करना चाहते हैं देश पर कब्जा
शिवसेना ने लिखा है कि मुस्लिम जनसंख्या बढ़ने से भावनात्मक असंतुलन पैदा होगा। इससे देश की एकता में दरार आएगी। शिवसेना की नजर में भारतीय धर्मांध मुसलमान देश के नागरिक के रूप में नहीं बल्कि मुसलमान के रूप में रह रहे हैं। मुसलमानों की आबादी पाक के मुकाबले भारत में तेजी से बढ़ रही है।
यदि यूं ही जनसंख्या बढ़ती रही, तो आगामी 25 साल में एक और पाकिस्तान बनने में देर नहीं लगेगी। शिवसेना ने संपादकीय में हिंदूवादी संगठनों पर भी टिप्पणी की है।
उसने लिखा है कि इस्लामी बम को निष्क्रिय करने के लिए घर वापसी कारगर उपाय नहीं है, लेकिन शिवसेना को इस पर आपत्ति भी नहीं है। पार्टी ने कहा है कि सभी धर्मों पर परिवार नियोजन कड़ाई से लागू करने के लिए आरएसएस को भाजपा पर दबाव बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को भी मुस्लिम आबादी रोकने का प्रयास करना चाहिए।