{"_id":"25c41578-5d7e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shiv-sena-workers-protest-against-pakistani-hockey-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों का हंगामा, पाक हॉकी खिलाड़ियों का विरोध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिवसैनिकों का हंगामा, पाक हॉकी खिलाड़ियों का विरोध
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की बर्बरता के खिलाफ देशभर में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। आईपीएल की तर्ज पर सोमवार से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग में खेल रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खिलाफ शिवसेना ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के ऑफिस में पहुंचकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। ये लोग पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने विरोध कर रहे कुछ शिवसैनिकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
रविवार को मुंबई हॉकी एसोसिएशन स्टेडियम में ‘मुंबई मैजिशियन’ टीम का अभ्यास सत्र रखा गया था, जिसे शिवसेना के प्रदर्शन के चलते रद्द करना पड़ा। मुंबई की टीम में पाकिस्तान के महमूद रशीद, फरीद अहमद, मोहम्मद तौसिक और इमरान बट शामिल हैं। यह चारों खिलाड़ी विरोध को देखते हुए तुरंत ही वापस होटल चले गए।
विज्ञापन