फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shiv sena uddhav thackeray cricket politicians

'क्रिकेट से खुद को दूर रखें राजनेता'

Thu, 28 Nov 2013 08:54 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Thu, 28 Nov 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
shiv sena uddhav thackeray cricket politicians

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि क्रिकेट खेलने वाले 11 देशों की तरह भारत में भी क्रिकेट से राजनेताओं को दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में ठाकरे ने कहा है कि क्रिकेट 11 देशों में खेला जाता है। इंग्लैंड में न तो राजकुमार चार्ल्स देश की क्रिकेट संस्था के प्रमुख बनने के इच्छुक दिखते हैं और न ही श्रीलंका, न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया में कोई राजनेता ऐसा करता है।
विज्ञापन


ठाकरे की यह टिप्पणी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए शरद पवार और गोपीनाथ मुंडे में जारी जोड़-तोड़ के बीच आया है। पिछले माह मुंडे का नामांकन पत्र खारिज हो जाने के बाद पवार को निर्विरोध पर इस पद से लिए चुन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुंडे ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अदालत ने उन्हें तत्काल पवार के खिलाफ चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी। इसके बाद पवार को एमसीए के अध्यक्ष पद के कामकाज से एक सप्ताह के लिए दूर कर दिया गया।


उद्धव ने कहा कि इस खेल की बेहतरी के लिए राजनेताओं को क्रिकेट से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राजनेता जनता से जुड़े बड़े मुद्दों को दरकिनार कर क्रिकेट को लेकर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चाह रखने वाले पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखने वाले मुंडे एमसीए का अध्यक्ष बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को क्रिकेट को एक खेल की तरह पसंद करना चाहिए जैसा कि शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed