फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shiv sena threats to protest against pakistan team in india

शिवसेना की धमकी, देश में पाक टीम का होगा विरोध

Fri, 21 Dec 2012 12:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 12:49 PM IST
विज्ञापन
shiv sena threats to protest against pakistan team in india

शिवसेना ने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है। पार्टी प्रमुख उद्घव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत में जहां-जहां जाएगी, शिवसेना वहां-वहां विरोध करेगी। उल्लेखनीय है कि तीन वनडे और दो ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेलने के लिए पाक टीम कल भारत आ रही है। 

विज्ञापन


शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने गुजरातं में विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है। ठाकरे ने कहा कि जिस तरह गुजरात की जनता ने भाजपा को विजय दिलाई है उसी तरह महाराष्ट्र की जनता को भी साल 2014 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस का सफाया करना चाहिए।
विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि गुजरात में मोदी ने हैट्रिक बनाई है। गुजरात में बीजेपी को लगातार बहुमत मिलने के कारण वहां उद्योग, बिजली, पानी और कानून व्यवस्था उत्तम है और इसका पूरा श्रेय गुजरात की जनता को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि गुजरात की जनता मोदी को इतना प्रचंड बहुमत नहीं देती तो मोदी को विकास कार्यों में कठिनाई आती। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे सभी प्रदेशों मं कांग्रेस को जनता ने नकार दिया।


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की स्वाभिमानी जनता भी आगामी लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। ठाकरे ने मोदी को लाखों शिवसैनिकों की ओर से जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed