क्या देश में मंदिरों को बचाना अपराध है: शिवसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने अपने औरंगाबाद के सांसद चंद्रकांत खैरे का बचाव करते हुए कहा है कि क्या देश में मंदिरों को बचाना अपराध है।
सांसद खैरे कोर्ट के आदेश पर औरंगाबाद उपनगर में मंदिर को ढहाने गए सरकारी अधिकारी रमेश मुंडलोड से कथित रूप से झगड़ा व दुर्व्यवहार किया था।
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि जब खैरे ने मंदिर, जो यातायात में बाधा नहीं बन रहा था, को गिरा रहे अधिकारी से सवाल पूछा तो उन्हें अपराधी के तौर पर पेश किया जा रहा है।
'हिंदू मंदिरों के खिलाफ हो रहा षडयंत्र'
पत्र में कहा गया कि क्या राज्य में हिंदू मंदिरों को बचाना अपराध है? संपादकीय में कहा गया है कि कोर्ट का कुछ मंदिरों को गिराने का आदेश कांग्रेस के शासनकाल में आया था।
यह हिंदुओं का दुर्भाग्य है कि इस आदेश का पालन देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले शासन में किया जा रहा है। खैरे ने उस अधिकारी को ‘औरंगजेब का वंशज’ करार दिया और उससे पूछा कि वह मुस्लिम इमारतों को क्यों नहीं ध्वस्त कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि यह राज्य में हिंदू मंदिरों के खिलाफ षडयंत्र है।