शिवसेना ने बीजेपी को याद दिलाया ‘गठबंधन धर्म’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से नाराज चल रही शिवसेना ने एक बार फिर एनडीए में अपनी सहयोगी पार्टी पर हमला बोला है।
भाजपा द्वारा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ नजदीकियां बढ़ाने को शिवसेना ने ‘विश्वास तोड़ना’ करार देते हुए कहा उसे सही रास्ता चुनने की सलाह दी। साथ ही भाजपा को ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करने को कहा।
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा को गठबंधन का ‘धर्म’ निभाने को कहा है।
बाल ठाकरे की याद से
इस संबंध में दिवंगत बाल ठाकरे का उदाहरण भी दिया गया है, जिन्होंने 1996 में गुजरात में शिवसेना की सरकार बनाने का भाजपा के बागी नेता शंकर सिंह वाघेला का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
उद्धव ने लिखा, ‘गुजरात में मोदी का कद इसलिए बढ़ा क्योंकि बाल ठाकरे ने गठबंधन धर्म का पालन किया और वाघेला के साथ नहीं जुड़े।
राज को बताया विश्वासघात
भाजपा के जो नेता सेना से विश्वासघात करने वालों के साथ जुड़ रहे हैं, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए।’ उद्धव ने यह भी कहा कि भाजपा मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन इसके लिए भाजपा को विश्वास वाला माहौल बनाना होगा।
संपादकीय में लिखा गया है, ‘हमारी हिंदुत्व विचारधारा में सत्ता हासिल करना लक्ष्य नहीं है। हिंदुत्व में न तो सत्ता की भूख होती है और न ही धोखे के लिए कोई स्थान होता है। हमारी विचारधारा हिंदुत्ववादी है और आगे भी यह कायम रहेगी, चाहे कोई साथ हो या न हो।’
शिवसेना ने दी है ‘दोस्ती भरी सलाह’
शिवसेना के हमले का सामना करने वाली भाजपा ने ‘सामना’ में छपे संपादकीय को ‘दोस्ताना सलाह’ करार दिया है। साथ ही उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच दीर्घकालीन प्रतिबद्धता है। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा, ‘मैंने सामना में छपा लेख पढ़ा है।
इसमें इतिहास का जिक्र किया गया है। यह शिवसेना की दोस्ती के बारे में बताया है और साथ ही शिवसेना की भाजपा व एनडीए के साथ लंबी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इसलिए यह एक दोस्ताना सलाह की तरह है और भाजपा के खिलाफ नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘जहां तक भाजपा और शिवसेना के बीच उठे मुद्दों का संबंध है, तो वह सुलझा लिए गए हैं और अब कोई विवाद नहीं है। हम स्थायी सहयोगी हैं और महाराष्ट्र में जीत के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। हमें विश्वास हैं कि महाराष्ट्र में हम 35 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करेंगे।’