फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shiv Sena praises Narendra Modi and CM designate Devendra Fadnavis, but warns BJP on NCP

शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होगी शिवसेना

Thu, 30 Oct 2014 09:02 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena praises Narendra Modi and CM designate Devendra Fadnavis, but warns BJP on NCP

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना शामिल नहीं होगी। पार्टी ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। शिवसेना ने कहा है कि उसने यह फैसला भाजपा की ओर से लगातार अपमानित किए जाने की वजह से किया है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि उनके विधायक महसूस करते हैं कि भाजपा उन्हें सम्मान नहीं दे रही है। ऐसे में उनकी पार्टी शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल हो।
विज्ञापन


शिवसेना का यह फैसला भाजपा के उस बयान के कुछ घंटों के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि शुक्रवार के समारोह में शिवसेना से किसी को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र फड़नवीस की तारीफ भी की

Shiv Sena praises Narendra Modi and CM designate Devendra Fadnavis, but warns BJP on NCP

गौरतलब है कि भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने बयान दिया है कि शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है और शपथ ग्रहण समारोह में उसके किसी विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की उम्मीद नहीं है।

उधर, महाराष्ट्र में भाजपा से पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह शाही अंदाज में होगा। उनकी ताजपोशी के लिए वानखेडे़ स्टेडियम की पिच तैयार हो चुकी है।

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य कई हाई प्रोफाइल हस्तियों के नाम होने की वजह से सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

मोदी के लिए बदल गए सुर

Shiv Sena praises Narendra Modi and CM designate Devendra Fadnavis, but warns BJP on NCP

वानखेडे़ स्टेडियम सज चुका है। यहां 250 फुट लंबा और 40 फुट ऊंचा अर्धचंद्राकार मंच तैयार किया गया है। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

खर्च पर उठे सवाल
भाजपा के शाही शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। पार्टी सचिव संजय निरूपम ने कहा है कि यह किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि राज्याभिषेक हो रहा है। निरूपम ने कहा है कि लगता है कि समारोह पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

नहीं आएंगे राज ठाकरे
विधानसभा चुनाव में करारी हार से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे अभी उबर नहीं पाए हैं। इसलिए वह देवेंद्र फडनवीस के शपथ समारोह में नहीं आएंगे। उन्होंने घर पर बैठकर टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखने का निश्चय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed