जब नेताजी को जनता ने जबरन कराया सेकेंड क्लास में सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छगन भुजबल को हराने वाले हेमंत गोडसे ने अपने चुनावी भाषणों में वादा किया था कि वो उन लोगों के दर्द को संसद में उठाएंगे जिससे नासिक से मुंबई तक के 186 किमी लंबे सफर के दौरान रेल के नियमित यात्री महसूस करते हैं।
पंचवटी पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्यों ने 19 नवंबर को अपने सांसदो को नासिक स्टेशन पर घेरकर उन्हें जबरन ट्रेन के सेकेंड क्लास डिब्बे में चढ़ा दिया ताकि महसूस हो सके कि रोजाना चलने वाले यात्रियों को कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
सदस्यों ने बताया, "हम जब उनसे मिलने गए तब वो मुंबई जाने के लिए पंचवटी एक्सप्रेस के एअर कंडीशंड डिब्बे में चढ़ने जा रहे थे, उस वक्त हमने उनसे कहा कि वो हमारे साथ सेकेंड क्लास डिब्बे में सफर करें।"
ट्रेन के चलते लेट होते हैं सरकारी कर्मचारी
पंचवटी पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश फोक्ने ने बताया, "हम नासिक से मुंबई तक के सफर के दौरान कई समस्याओं का सामना करते हैं। 8,500 यात्री रोज सफर करते हैं। 1,800 (सरकारी कर्मचारी) रोजाना ट्रेन के चलते ऑफिस में लेट पहुंचते हैं।"
राज्य रानी एक्सप्रेस, पंचवटी एक्सप्रेस और गोदावरी एक्सप्रेस ऐसी तीन ट्रेन हैं जो मुंबई से नासिक तक का सफर तय करती हैं। सबसे व्यस्त ट्रेन पंचवटी एक्सप्रेस है क्योंकि यह मुंबई सीएसटी से चलती है, जबकि बाकी दोनों ट्रेने कुर्ला एलटीटी से चलती है।
थाने में काम करने वाले गोपाल नायक बताते हैं कि पंचवटी पैसेंजर एसोसिएशन की पुणें में काफी अच्छी पकड़ है और ट्रेन एक मिनट भी देरी से नहीं आती है। इसको मुंबई सीएटी 10.38 तक पहुंचना होता है लेकिन यह अक्सर 11 बजे के बाद ही पहुंचती है।
इस लेटलतीफी की वजह से सरकारी कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और उन्हें चार दिन तक लेट पहुंचने की वजह से अपनी एक कैजुअल लीव को खोना पड़ता है।
नेता जी ने किया आम यात्रियों संग सफर
उसने बताया कि वो नासिक से मुंबई तक का सफर रोज तय करता है क्योंकि वो वहां पर अपना घर नहीं खरीद सकता है। उसने बताया कि हमारी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती है।
नेता जी ने अपने इस सफर के बारे में बताया कि जब इन लोगों ने मुझे इनके साथ यात्रा करने को कहा तब मैने इनकी समस्याओं को समझा। नेता जी ने कहा कि ट्रेन का लेट आना एक गंभीर मुद्दा है।
नासिक के सांसद हेमंत गोडसे ने कहा कि वो इस मुद्दे को लेकर मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर एस के सूद से मुलाकात की है। साथ ही गोडसे ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी चिट्ठी लिखी है।