फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shiv sena leader to sharad pawar Join bjp led nda and you can become pm

'एनडीए में शामिल हो पीएम बन सकते हैं पवार'

Wed, 12 Dec 2012 12:29 AM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Wed, 12 Dec 2012 12:29 AM IST
विज्ञापन
shiv sena leader to sharad pawar Join bjp led nda and you can become pm

शिव सेना के सीनियर नेता मनोहर जोशी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को एनडीए में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के 72वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह के दौरान जोशी ने कहा कि पवार को एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए क्योंकि उनमें गठबंधन के आपसी विवाद सुलझाकर सभी को साथ लाने की क्षमता है। अगर वह एनडीए में शामिल होते हैं, तो प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर अन्य घटक दलों की राय के संबंध में पूर्व लोकसभा स्पीकर ने कहा कि पवार इस काम को आसान बना सकते हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी एक सभा में पवार की तारीफ करते हुए कहा था कि उनमें पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे की समाधि बनाने के मुद्दे पर जोशी ने फिर से अपना पक्ष दोहराते हुए कहा कि इससे पार्टी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसलिए वहां स्मारक जरूर बनना चाहिए। इस संबंध में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। मुंबई में उनकी कोहिनूर मिल में ठाकरे मेमोरियल बनाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पर पहले से ही तीन इमारतें खड़ी हुई हैं और कोई भी खाली स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed