फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shiv Sena demanded an inquiry to pm modi into the matter of lalit modi

'कौन उछाल रहा सुषमा पर कीचड़, PM कराएं जांच'

Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
shiv Sena demanded an inquiry to pm modi into the matter of lalit modi

पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी की यात्रा दस्तावेज हासिल करने में मदद को लेकर विवादों में घिरीं सुषमा स्वराज का शिवसेना ने पूरा बचाव किया। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि कांग्रेस ऐसे हंगामा मचा रही है जैसे सुषमा ने गिरफ्तार भगोड़े सरगना दाउद इब्राहिम या कसाब को जमानत लेने में मदद कर दी हो।

विज्ञापन


 इस विवाद को मीडिया का एक तबका हवा दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह अत्यावश्यक है कि वह यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश दें कि सुषमा के 35-40 साल की साफ-सुथरी राजनीतिक छवि पर कौन कीचड़ उछालना चाह रहा है।
विज्ञापन


शिवसेना ने इसे एक साजिश बताते हुए लिखा, सुषमा के इर्द-गिर्द विवाद और सवालों के घेरे का निर्माण कर उन्हें भाजपा से अपदस्थ करने का खेल एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र लगता है। कांग्रेस ‘निर्जीव’ है और इसकी प्रतिक्त्रिस्या बहुत ज्यादा मायने नहीं रखती लेकिन ‘इसके पंखों को उड़ान देने की कोशिश कौन कर रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed