फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shiv Sena claim nda will make government

'एनडीए को मिलेंगी 275 सीटें, वाराणसी से जीतेंगे मोदी'

Tue, 18 Mar 2014 10:59 AM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena claim nda will make government

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में उद्धव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दावों को हास्यास्पद करार दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि कांग्रेस को इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कहीं ज्यादा सीटें मिलेंगीं। राहुल ने कहा था कि कांग्रेस इस बार 200 का आंकड़ा पार करेगी और तीसरी बार यूपीए की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सामना में लिखे लेख में उद्धव ने कहा कि राहुल गांधी के दावों के उलट कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। इस चुनाव में कोई भी कांग्रेस का टिकट नहीं चाहता। कांग्रेस उलटे टिकट के लिए उम्मीदवारों के पीछे भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव के मुताबिक कांग्रेस इस बार 100 सीटों के आंकड़े तक ही सिमट कर रह जाएगी। उद्धव ने दावा किया किया कि एनडीए को इस बार 275 सीटें हासिल होंगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केंद्र में अगली सरकार बनेगी।

'खत्म हो जाएगी आम आदमी पार्टी'

Shiv Sena claim nda will make government

सामना में लिखे लेख में उद्धव ठाकरे ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि आम चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

उद्धव के मुताबिक वारणसी से नरेंद्र मोदी की जीत तय है और कोई भी कितनी भी तिकड़म कर ले उन्हें वाराणसी से जीतने से कोई नहीं रोक सकता। सामना में लिखे इस लेख को एमएनएस की वजह से शिवसेना बीजेपी के बीच चल रहे टकराव के खत्म होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

नितिन गडकरी और राज ठाकरे के बीच मुलाकात के बाद शिवसेना और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई थी लेकिन कहा जा रहा है कि इस पूरे विवाद में नरेंद्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को फोन कर मनाया था।

इसके बाद शिवसेना का बयान आया था कि दोनों पुराने साथियों के बीच किसी चीज को लेकर कोई टकराव नहीं है। अब सामना का यह लेख इसी गहरी दोस्ती को जाहिर कर रहा है।

क्या था राहुल गांधी का दावा?

Shiv Sena claim nda will make government
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को इस चुनाव में हलके में ले रहे लोग चुनाव परिणाम बाद चौंक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी क्षमता को कम करके नहीं आंकें, इस बार हम 2009 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब होंगे और यूपीए-3 सरकार सत्ता में आएगी। हालांकि राहुल ने माना कि देश में यूपीए सरकार के खिलाफ माहौल है, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि जनता उन्हें समर्थन देगी। 2009 में कांग्रेस ने 206 सीट जीती थीं।

1984 के सिख विरोधी दंगों पर राहुल ने अपने पहले के बयान से हुए नुकसान की भरपाई करते हुए कहा कि दंगों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह माफी मांग चुके हैं और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी खेद जाहिर कर चुकी हैं और मेरी राय भी इस मामले में पार्टी के दोनों नेताओं के समान ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed