शिवसेना का हमला, BJP को सत्ता की मोदी ऑक्सीजन मिली है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने अपने सहयोगी दल भाजपा पर हमले करने का सिलसिला जारी रहा है। पार्टी ने शनिवार को कहा कि भाजपा को सत्ता के रूप में मोदी ऑक्सीजन मिली हुई है और यह तब तक बनी है जब तक जनता के बीच लोकप्रियता बनी हुई है।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने अपने सफल दशहरा रैली से भाजपा को सख्त संदेश देते हुए कहा कि भविष्य शिवसेना का है और यदि जरूरत पड़ी तो वह आगामी (चुनाव) लड़ाई अकेले लड़ने के लिए तैयार है।
पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि भाजपा को सत्ता के रूप में मोदी ऑक्सीजन हासिल हुई है। यह ऑक्सीजन तब तक रहेगी जब तक लोकप्रियता की सब्सिडी है।
शिवसेना विचार, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की ईंट पर मजबूती से खड़ी है। पार्टी का कहना है कि हिंदुत्व, देशभक्ति, महाराष्ट्र की अस्मिता और आम आदमी के हित से जुड़े मुद्दे पर शिवसेना का ने अपना रुख कभी नहीं बदला है।
पार्टी ने देश के दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। पत्र में कहा गया कि भविष्य शिवसेना का है और पार्टी ने यह संदेश सभी को दे दिया है।
लॉजिंग और बोर्डिंग के व्यवसाय में उतरे पवार
भगवा पार्टी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार पर पिछले सप्ताह वित्तमंत्री अरुण जेटली का स्वागत करने पर भी हमला किया।
इसमें कहा गया कि दिल्ली में उनके पास कोई काम नहीं बचा है, पवार ने अब लॉजिंग और बोर्डिंग का नया व्यवसाय खोल लिया है। ढलती उम्र की तरह उनकी राजनीति भी ढलान पर है।
शिवसेना का कहना है कि पवार की राजनीति को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आप यह नहीं जानते हैं कि कब वह धर्मनिरपेक्ष हो जाएं और कब वह भाजपा की प्रशंसा करने लग जाएं।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी का महाराष्ट्र में कोई अस्तित्व नहीं है। पत्र में कहा गया है कि यहां कांग्रेस का कोई नेता और कार्यकर्ता नहीं दिखता हैं तो वोटर होने का सवाल ही नहीं उठता।