शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगी शिवसेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शिवसेना शामिल नहीं होगी। पार्टी ने कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। शिवसेना ने कहा है कि उसने यह फैसला भाजपा की ओर से लगातार अपमानित किए जाने की वजह से किया है।
पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि उनके विधायक महसूस करते हैं कि भाजपा उन्हें सम्मान नहीं दे रही है। ऐसे में उनकी पार्टी शपथ ग्रहण समारोह में क्यों शामिल हो। शिवसेना का यह फैसला भाजपा के उस बयान के कुछ घंटों के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि शुक्रवार के समारोह में शिवसेना से किसी को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की उम्मीद कम है।
गौरतलब है कि भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने बयान दिया है कि शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी है और शपथ ग्रहण समारोह में उसके किसी विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की उम्मीद नहीं है।
नहीं आएंगे राज ठाकरे
उधर, महाराष्ट्र में भाजपा से पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह शाही अंदाज में होगा। उनकी ताजपोशी के लिए वानखेडे़ स्टेडियम की पिच तैयार हो चुकी है।
कार्यक्रम में शामिल होने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य कई हाई प्रोफाइल हस्तियों के नाम होने की वजह से सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वानखेडे़ स्टेडियम सज चुका है। यहां 250 फुट लंबा और 40 फुट ऊंचा अर्धचंद्राकार मंच तैयार किया गया है। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
खर्च पर उठे सवाल
भाजपा के शाही शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। पार्टी सचिव संजय निरूपम ने कहा है कि यह किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह नहीं, बल्कि राज्याभिषेक हो रहा है। निरूपम ने कहा है कि लगता है कि समारोह पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
नहीं आएंगे राज ठाकरे
विधानसभा चुनाव में करारी हार से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे अभी उबर नहीं पाए हैं। इसलिए वह देवेंद्र फडनवीस के शपथ समारोह में नहीं आएंगे। उन्होंने घर पर बैठकर टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखने का निश्चय किया है।