फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shiv sainiks distribute knives to women for protection

‘सुरक्षा’ के लिए महिलाओं को चाकू बांट रही शिवसेना

Wed, 23 Jan 2013 08:38 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 23 Jan 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
shiv sainiks distribute knives to women for protection

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से निबटने के लिए शिवसेना ने एक अलग ही रास्ता निकाला है। शिवसेना की स्थानीय यूनिट महिलाओं को चाकू बांट रही है ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें। दिवंगत सेना प्रमुख बाल ठाकरे के जन्मदिवस के मौके पर सेंट्रल मुंबई के लालबाग में आयोजित एक कार्यक्रम में शिव सैनिकों ने महिलाओं को चाइनीज चाकू दिए ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद ही कर सकें।

विज्ञापन


सेना के दक्षिणी क्षेत्र के विभाग प्रमुख अजय चौधरी ने इस पहल को सही ठहराते हुए कहा, ‘ठाकरे अक्सर कहा करते थे कि महिलाओं को अपने पर्स में लिपस्टिक की जगह रामपुरी रख कर चलना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है, इसलिए हम उन्हें यह चाकू दे रहे हैं ताकि वह अपनी रक्षा खुद ही कर सकें।
विज्ञापन


एक शिव सैनिक ने कहा कि कानून के मुताबिक छह इंच से छोटे ब्लेड वाला चाकू रखा जा सकता है और इन चाकूओं का ब्लेड 3 इंच का है। जब उनसे पूछा गया कि शिव सेना के केंद्रीय अधिकारियों को इसकी जानकारी है, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed