{"_id":"a2af77ac1744cebc018705110bfaa126","slug":"shiv-sainik-doing-protest-in-maharshtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स से नाराज शिवसैनिकों ने टोल बूथ फूंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टोल टैक्स से नाराज शिवसैनिकों ने टोल बूथ फूंका
एजेंसी/कोल्हापुर, मुंबई
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के कोल्हापुर की नौ सड़कों पर टोल टैक्स वसूले जाने के विरोध में हुए प्रदर्शन के हिंसक हो जाने के बाद संदिग्ध शिव सैनिकों ने चार बूथों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
टोल टैक्स वसूली के खिलाफ शिवसेना ने सोमवार को कोल्हापुर बंद का आह्वान किया है।
पुलिस ने तोड़फोड़ करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ के लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस दौरान किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
कुछ प्रदर्शनकारियों ने इन टोल बूथों का प्रबंधन करने वाली निजी कंपनी आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यालय में तोड़फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों के उग्र रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की है। मुंबई में उन्होंने कहा कि वह कोल्हापुर की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
कानून और व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार टोल टैक्स के मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही इस बारे में चर्चा हुई और कोई न कोई रास्ता निकल जाने की उम्मीद है।
कोल्हापुर के प्रभारी मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा टोल टैक्स की वसूली खत्म करना है।
शहर के लोग पिछले तीन साल से नौ सड़कों पर टोल टैक्स वसूली का विरोध कर रहे हैं।
इसके खिलाफ अभियान चलाने वाली करीब एक दर्जन समितियों से जुड़े लोग छह दिन से अनशन पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक यह कर खत्म नहीं किया जाता तब तक वे अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे।
शनिवार को अनशन पर बैठे लोगों से मुलाकात के बाद राज्य सरकार के मंत्रियों ने टैक्स खत्म कराने का आश्वासन दिया था लेकिन रविवार सुबह में फिर से टैक्स की वसूली की गई, जिस कारण हिंसा भड़क उठी।