फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shirdi trek information saved family from robbers

साईं बाबा के नाम पर बची लुटेरों से जान!

Mon, 03 Nov 2014 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Nov 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Shirdi trek information saved family from robbers

सिरडी के साईं बाबा के देश में लाखों भक्त हैं। तमाम लोग उनकी पूजा करते हैं और उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। उनकी आस्था तो कुछ लोगों में इस कदर गहरे पैठी है कि वह साईं बाबा के नाम पर कुछ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


साईं बाबा के ऐसे ही भक्तों में लुटेरे भी हैं। टीओई की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के एक परिवार को रास्ते में मिले कुछ लुटेरे उन्हें लूटकर मौत के घाट उतारना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


सिरडी यात्रा पर जा रहे परिवार के लोगों ने लुटेरों को बताया कि वे साईं बाबा का दर्शन करने जा रहे हैं तो लुटेरों ने उनसे जो व्यवहार किया वह चौंकाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साईं बाबा का भक्त होने का फायदा?

Shirdi trek information saved family from robbers

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि पीड़ित रामदयाल राठौर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जब सिरडी जा रहे थे तभी महाराष्ट्र बॉर्डर के पास कुछ लुटेरों ने उन्हें लूटने और जान से मारने के इरादे से उन पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनसे पैसे छीन लिए और पत्नी के जेवर भी उताकर देने के लिए कहा। रामदयाल ने लुटेरों को बताया कि वह सिरडी के साईं बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो लुटेरों ने उनके तीन हजार रुपये लौटा दिए और बड़े ही प्यार से उन्हें जाने दिया।

रामदयाल के अनुसार इससे पहले वह लुटेरों के हमले से इतना घबरा गए कि उन्हें लगा अब वह उनके 49,000 रुपए लूटकर उन्हें जान से मार देंगे, लेकिन लुटेरों ने ऐसा नहीं किया। हालांकि लुटेरों ने उन्हें सिरडी के अलावा कहीं और जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

रामदयाल ने सिरडी से लौटकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed