फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde under fire from bjp over music launch while blasts in patna

वाह रे गृह मंत्रीजी! धमाकों के दिन म्यूजिक लॉन्च

Mon, 28 Oct 2013 04:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
shinde under fire from bjp over music launch while blasts in patna

भाजपा ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को आड़े हाथों लिया है। वह पटना में मोदी की रैली में सीरियल बम धमाके होने के बावजूद रविवार को मुंबई में फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

विज्ञापन


इन धमाकों में 6 लोग मारे गए, जबकि 80 से ज्यादा जख्मी हुए।

रविवार की शाम शिंदे ने अपने कार्यक्रम में कोई तब्दीली न करते हुए नई हिंदी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च सेरेमनी में हिस्सा लिया, जिसकी लॉन्चिंग एक लग्जरी होटल में हुई। गृह मंत्री कई तस्वीरों में फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
विज्ञापन


शिंदे जैसे ही इस कार्यक्रम से बाहर निकले, उनके सामने सवालों की झड़ी लगी थी। गृह मंत्री ने बताया कि उन्होंने जांच दलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है और जांच से जुड़े अपडेट उन्हें नियमित रूप से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "क्योंकि बम धमाके सवेरे 9.30 पर हुए थे, इसलिए मुझे हालात से जुड़े अपडेट नियमित रूप से मिल रहे हैं। मैंने कई बार बिहार के सीएम से बातचीत की है। दोपहर में ही मैंने एनआईए और बम की जांच करने से जुड़ा दस्ता हवाई जहाज से पटना भेजा है।"

लेकिन शिंदे की ये दलीलें भाजपा नेताओं को नहीं पचीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा, "पटना में धमाके हुए हैं और गृह मंत्री म्यूजिक लॉन्च कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि उनके कानों तक जनता की आवाज पहुंचेगी।"


भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "जब रैली हुई, तो उसमें 6 लाख लोग मौजूद थे। ऐसे में काफी गड़बड़ हो सकती थी। लेकिन हालात संभालने के बजाय शिंदे म्यूजिक लॉन्च कर रहे थे। ये कांग्रेस के गृह मंत्री और दूसरे मंत्रियों की आदत बन चुकी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed